सेंट्रल ज़ोन : श्यामल सिन्हा अंडर – 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में समस्तीपुर जीती

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित श्यामल सिंह अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन का उद्घाटन मुकाबला खगड़िया और समस्तीपुर के बिच बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर खेला गया जिसका उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने किया।

वही खगड़िया के कप्तान ने टॉस जित कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और समस्तीपुर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमन्त्रित किया पहले बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खो कर 262 रन बनाए और 263 रनों का लक्ष्य दिया। समस्तीपुर की ओर से प्रियांशु कुमार ने 90 रन सुमन कुमार ने 52 रन और हर्ष ने 46 रन बनाए खगड़िया की ओर से प्रिंस कुमार ने 5 विकेट और अमन कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए खगड़िया की टीम 34 ओवर में 152 रन पे ही सिमट गई खगड़िया की ओर से उत्कर्ष आनंद 42 और विनायक ने 23 रन बनाए समस्तीपुर की ओर से अनुराग ने 3 विक्रांत ने 2 मनदीप ने 2 और कुमार शांडिल्य ने 2 विकेट प्राप्त किये और इस तरह से समस्तीपुर ने ये मैच 110 रनो से जीत लिया

मैन ऑफ़ दी मैच का पुरुष्कार समतीपुर के प्रियांशु कुमार को दिया गया
अंपायर के रूप में अमित रंजन और तैयब हुसैन थे और स्कोरर के रूप में राम और विश्वजीत मौजूद थे। इस मौके पर प्रतीक भानु विश्वजीत कुमार निराला कुमार दानिश आलम मुरारी कुमार मो जमशेद रामकुमार सहित कई लोग मौजूद थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago