कराटे

हेमन ट्रॉफी में अंगिका ज़ोन का मुकाबला कल लखीसराय व जमुई के बीच

भागलपुर: बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्राॅफी 2022-23 ( अंगिका जॉन) का उद्घाटन मैच लखीसराय और जमुई के बीच सोमवार को सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।

50-50 ओवर वाले प्रतियोगिता के पहले मैच का उद्घाटन बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ सुनील कुमार सिंह एवं भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नरेंद्र शंकर सहाय संयुक्त रूप से करेंगे।

भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ़ मामू ने बताया कि बीसीए के पिच क्यूरेटर देवीशंकर ने टर्फ विकेट और आउटफील्ड को तैयार कर दिया है। मैदान मैच के लिए तैयार है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में रिपोर्ट करना है।

मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के अंपायर मनोहर ( खगड़िया) व अमित रंजन (मधुबनी) निभाएंगे। मैच ऑब्जर्वर बीसीए पैनल के डाॅ. इंद्रजीत कुमार होंगे।

मौके पर संघ के सचिव डॉ. आनंद कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. जयशंकर ठाकुर, डॉ. विश्वनाथ, डॉ. अर्जुन सिंह, मो. मेहताब मेहंदी, मो. हसन खान, धर्मजय, चंदन झा, जयंतो राज, हिमांशु, अमन, दीपेश, नीरज, आकाश, आनंद आदि मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

7 hours ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

11 hours ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

1 day ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

1 day ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

4 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

4 days ago