कराटे

शाहाबाद जोन: आदर्श के 97 रन व अंकित के गेंदबाजी से भोजपुर जीता ।

भोजपुर : बिहार क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली शाहाबाद जोन के हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज कैमूर के जगजीवन स्टेडियम में भोजपुर का मुकाबला औरंगाबाद से प्रातः 9:00 बजे शुरू हुआ|

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर की टीम ने आदर्श के शानदार नाबाद 97 रनों की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 283 रन बनाए| सौरभ ने शानदार 50 रन, सागर ने 37 रन ,हॄदया ने 36 रन ,अमर ने 22 रन और परमजीत ने 13 रनों का योगदान किया |औरंगाबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेक और कर्ण को दो-दो विकेट तथा प्रिंस और तरुण को एक-एक विकेट प्राप्त हुए|

283 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरंगाबाद की शुरुआत काफी अच्छी रही उसके ओपनर बल्लेबाज हर्षराज पुरू ने शानदार 75 रन, कप्तान विपिन ने 49 रन, पृथ्वी ने 33 रन, अंकित ने 29 रन, रंजीत ने 18 रन और प्रिंस ने 20 रनों का योगदान किया |अंतिम ओवर(50) में औरंगाबाद को जीत के लिए 12 रनों की आवश्यकता थी |

भोजपुर की तरफ से गेंदबाजी की कमान अंकित के हाथों में थी| अंकित ने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 6 रन दिए और भोजपुर को 6 रनों से मैच जीता दिया |

आज के मैच के हीरो 17 साल के बल्लेबाज आदर्श कुमार रहे जिन्होंने नाबाद 97 रनों का योगदान किया |आज की जीत पर भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामना दी है |

कल भोजपुर का मुकाबला मेजबान कैमूर से प्रातः 9:00 बजे शुरू होगा | इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago