जहानाबाद जिला जूनियर लीग में अंकुल के नाबाद शतक से महाकाल इलेवन सेमीफाइनल में

जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में महाकाल इलेवन ने ऋषि इलेवन घोसी को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश ।आज अंपायर के भूमिका में अश्विनी कुमार और शशि कुमार मौजूद थे साथ ही स्कोरर के रूप में शुभम कुमार और आयुष कुमार मौजूद थे ।

सुबह टॉस जीतकर महाकाल इलेवन के कप्तान पीयूष नंदन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, पहले बल्लेबाज़ी करते हुए महाकाल इलेवन ने 30 ओवरों के अंकुल कुमार के नाबाद शतकीय पारी ( 103* , 93 बॉल , 17*4 ) और कप्तान पीयूष नंदन के नाबाद अर्दशतकीय पारी ( 52* , 26 बॉल , 7*4, 2*6 ) के मदद से 274 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया , अभिनव प्रकाश 41 और सोनू कुमार 27 ने भी अपने टीम के लिए अच्छा योगदान दिया ।ऋषि इलेवन घोसी के तरफ से अभिषेक , सत्यम और विराज ने 1,1 विकेट हासिल किया ।

275 रनो का पीछा करने उतरी ऋषि इलेवन घोसी की पूरी टीम 27.2 ओवरों के 150 रन बना के ऑल आउट हो गई । ऋषि इलेवन के तरफ से पंकज कुमार ने 26 , अभिषेक कुमार ने 17 और अरोह, रौशन ने 15,15 रनो का योगदान दिया ।

महाकाल इलेवन के तरफ से पीयूष नंदन ने 4 विकेट हासिल किए और दीपू कुमार ने 2 विकेट हासिल किया ।पीयूष नंदन को उनके बेहतरीन हरफनमौल प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन आशु ने मैन ऑफ द दिया ।

कल दिनांक 30/12/2022 ( शुक्रवार ) को जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल महाकाल इलेवन और सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब के बीच में सुबह 9 बजे से खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago