किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2021-22 का आज ए डिविजन का दूसरा क्वार्टर फाइनल गाड़ीवान मोहल्ला क्रिकेट क्लब सीनियर बनाम डुमरिया वारियर्स के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया।
जिसमें गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर के कप्तान कैसर आलम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें रोशन ने 33 गेंदों का सामना कर 75 रन तबरेज आलम ने 23 गेंदों का सामना कर 47 रन कैसर ने 34 गेंदों का सामना कर 41 रन एवं मुरली ने 30 गेंदों का सामना कर 37 रनों का योगदान दिया वही डुमरिया वारियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक ने 2 विकेट सुबीर रॉय ने 2 विकेट शब्बीर ने 1 विकेट त्रिनयन ने 1 विकेट एवं संदीप ने 1 विकेट हासिल किया।
265 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी डुमरिया वारियर्स 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी जिसने त्रिनयन ने 19 गेंदों का सामना कर 34 रन विजय ने 37 गेंदों का सामना कर 29 रन एवं शशिधर मंडल ने 31 गेंदों का सामना कर 21 रन बनाए वही गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए तबरेज आलम ने 3 विकेट साकिब कमर ने 1 विकेट वारिस अली ने 1 विकेट एवं कैसर आलम ने एक विकेट हासिल किया 47 रन एवं 3 विकेट लेने वाले गाड़ीवान मोहल्ला क्रिकेट क्लब सीनियर के तबरेज आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टारगेट क्रिकेट एकेडमी के सौजन्य से दिया गया । मैन ऑफ द मैच तबरेज आलम को जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी गणेश साह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे शशि भूषण दुबे एवं विक्रम श्रीवास्तव वही स्कोरर थे आसिफ। वीर रंजन संयुक्त सचिव सह संयोजक जिला क्रिकेट संघ किशनगंज।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…