कराटे

पटना जिला क्रिकेट लीग में अनमोल के शतक(115*) व रोनित के पंच से क्रिसेंट.सी.सी विजयी

पटना : जिला क्रिकेट संघ (सचिव गुट) द्वारा आयोजित लीग मैच में आज का मैच क्रिसेंट.सी.सी. और पी.एम.सी.एच के बीच गोविंदपुर अंजनी स्टेडियम (मसौढ़ी) में खेला गया।
आज के मैच में क्रिसेंट.सी.सी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये अनमोल के धमाकेदार शतक के बदौलत 33 ओवर्स में 196 रन बनायी।

क्रिसेंट.सी.सी की ओर से अनमोल ओपेनिंग बल्लेबाजी करने आये और पारी के अंत तक टिककर खेले और 80 गेंदों में शानदार 115 रन की पारी खेली जिसमे 18 दर्शनिय चौके और 1 छक्का शामिल था। अनमोल ने क्षेत्रछन में भी शानदार 2 कैच लपके।पी.एम.सी.एच की ओर से अजीत ने 7 ओवर्स में 40 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किये।

जवाब में पी.एम.सी.एच की टीम 25वे ओवर्स में 122 रनों पे सिमट गयी।पी.एम.सी.एच की ओर से सन्नी ने सर्वाधिक 35 रन बनाये।क्रिसेंट.सी.सी की ओर से गेंदबाजी में रोनित ने 5 ओवर्स में 30 रन देकर 5 विकेट प्राप्त किये।अनमोल को शानदार शतकीय पारी के लिये मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।कल का मैच रैनबो.सी.सी और कंकरबाग.सी.सी के बीच खेला जायेगा।

स्कोरकार्ड:-

क्रिसेंट.सी.सी:- 196/10 (33.1) ओवर्स
अनमोल:- 115 रन (80गेंद) 18 चौका 1 छक्का
अनुराग:- 18 रन (23गेंद)

अजीत कुमार:- 7 ओवर 40 रन 4 विकेट
शिवम कुमार:- 6 ओवर 47 रन 2 विकेट

पी.एम.सी.एच:- 122/10 (24.3ओवर्स)
सन्नी:- 35 रन (52 गेंद)
चेत नारायण:- 28 रन (37 गेंद)

रोनित कुमार:- 5 ओवर 30 रन 5 विकेट
अनिमेष राज:- 5 ओवर 18 रन 2 विकेट

कल का मैच:- रैनबो.सी.सी vs कंकरबाग.सी.सी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago