कराटे

SSR T-20 क्रिकेट चैंपियनशिप लीग में Brainy Bear School पटना विजयी

पटना : सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडीयम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर आज SSR T20 क्रिकेट Championship लीग 2023 का दूसरा Quarter final मैच Brainy Bear School राजीव नगर पटना और Royal Rules XI दानापुर के बीच खेला गया। जिसमें Brainy Bear School पटना की टीम ने Royal Rules XI दानापुर की टीम को 46 रनों से हरा दिया।

प्रवीण कुमार सिंह के उनके बेहतरीन प्रदर्शन (83 रन 43 बॉल में और 2 ओवर में 22 रन देकर 1 महत्वपुर्ण विकेट के लिये )आज के मुख्य अतिथी रोहित यादव के द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरष्कार दिया गया।

आज के मैच में Brainy Bear School पटना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए Brainy Bear स्कूल पटना की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में प्रवीण कुमार 83 रन, राहुल 50 रन, और निकेश 20 रन की सहायता से 200 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाई। वहीं Royal Rules XI दानापुर की टीम से हर्ष ने 1, अर्पित ने 1 और अभिषेक ने 1 विकेट लिये।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी Royal Rules XI दानापुर की टीम 20 ओवर में अभिषेक 45 रन, विवेक 28 रन और आनन्द प्रकाश 24 रन की पारी की मदद से 154 रन 9 विकेट के नुकसान पर बना पाई और मैच को 46 रनों से गवां दी। Brainy Bear School पटना की टीम की तरफ से कुमुद 3 विकेट, राहुल ने 2 विकेट और प्रवीण ने 1 विकेट लिये।

आज के इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सारण के रोहित यादव एवं सोनपुर के समाज सेवक अरविंद सिंह, विजय प्रकाश, राहुल सिंह, अजय शर्मा और देवेन्द्र कुमार के द्वारा खिलारियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की गई।

संक्षिप्त स्कोर-

Brainy Bear School – 200/6 (20 over)
प्रवीण 83 रन, राहुल 50 रन, निकेश 20 रन और आकाश 18 रन।
अर्पित- 1/51, अभिषेक – 1/19, शाशांक 1/45, हर्ष 1/34।

Royal Rules XI दानापुर – 154/9 (20 over) – अभिषेक 45 रन, विवेक 28 रन, आनन्द प्रकाश 24 रन ।
कुमुद 3/21, राहुल 2/18 और प्रवीण 1/22।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago