पटना : एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ठाकुरगंज बनाम टारगेट क्रिकेट अकैडमी जूनियर के बीच आज ठाकुरगंज क्लब मैदान में 30/30 ओवरों का एक अभ्यास मैच ठाकुरगंज क्लब के सौजन्य से आयोजित किया गया।
एकलव्य क्रिकेट एकेडमी के कप्तान रवि कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टारगेट क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने सभी विकेट खोकर 25.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। जिसमें सौर्य कुमार ने 27 रन आरिज ने 12 रन एवं नैरित ने 8 रनों का योगदान दिया वही एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक कुमार ने 4 विकेट रवि कुमार ने 2 विकेट एवं उदय अविनाश युवराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।
111 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य क्रिकेट एकेडमी टारगेट क्रिकेट एकेडमी जूनियर की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 15.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 62 रन ही बना सकी जिसमें मानव ने 16 किशन ने 16 एवं रवि ने 10 रनों का योगदान दिया वही टारगेट क्रिकेट एकेडमी जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए नैरित दास ने 6 विकेट सौर्य कुमार ने 2 विकेट एवं प्रियांशु ने 2 विकेट हासिल किया शानदार गेंदबाजी 5.5ओवर 11 रन खर्च कर 6 विकेट लेने वाले टारगेट क्रिकेट एकेडमी जूनियर के नेरित दास को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैन ऑफ द मैच नैरित को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया इस मौके पर टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर ने बताया किशनगंज जिले में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है बच्चे मेहनत कर रहे हैं दिन पर दिन बच्चों का मेहनत भी नजर आ रहा है हमारी कोशिश है कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा अभ्यास के साथ मैच भी खेलाया जाए ।
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…