कराटे

राजेश्वर राय मेमोरियल क्रिकेट में अंशुल होम्स आरबी इलेवन विजयी

पटना। अंशुल क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में खेले जा रहे अंशुल होम्स प्रायोजित तृतीय राजेश्वर राय मेमोरियल इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मैच में अंशुल होम्स आरबी इलेवन ने गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी को 19 रन से पराजित किया।

टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए अंशुल आरबी इलेवन ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 250 रन बनाये। अनिकेत ने 81 रन की पारी खेली। जवाब में यशस्वी के 91 रन के बाद भी गुरुकुल क्रिकेट क्लब की टीम 25 ओवर में नौ विकेट पर 231 रन ही बना सकी। विजेता टीम अमन आर्यन (65 रन, चार विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर यतेंद्र कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

अंशुल आरबी इलेवन : 25 ओवर में नौ विकेट पर 250 रन, अनिकेत 81 रन, आर्यन अमन 65 रन, आर्यन अमन द्वितीय 37, विद्यांशु 25 रन, विक्की 3/49, अनीस 2/52, कुंदन 1/33, किशु 1/30, विपिन 1/35

गुरुकुल क्रिकेट क्लब : 25 ओवर में नौ विकेट पर 231 रन, यशस्वी 91 रन, रोहित 40 रन, विपिन 33, किशु 22, अमन आर्यन 4/33, नंद किशोर 2/34, सूरज 2/47, रन आउट-1

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago