कराटे

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की एक और हार,शाकीब ने जीता दिल

पटना : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी 20 क्रिकेट में गुजरात ने बिहार पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। बिहार को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन बिहार के गेंदबाज शाकीब हुसैन ने अपने शानदार गेंदबाजी की बदौलत सबका दिल जीत लिया। शाकीब ने दो ओवर में 20 रन खर्च कर चार विकेट चटकाए।

इंदौर के होलकर स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने मंगल महरौर के द्वारा बनाए गए तीन छक्के व दो चौके की मदद से नाबाद 51 रन और बाबुल के 32 व यशस्वी रिषभ के 35 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट 161 रन बनाए। गुजरात के लिए सीटी गाजा ने दो विकेट चटकाए।

जवाब में गुजरात ने खेलते हुए उरविल पटेल के शानदार 84 रन की मदद से लक्ष्य को 14 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात के लिए पीके पंचाल ने 29 व प्रियेश ने 24 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर:

बिहार: 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 रन, बाबुल कुमार 32, यशस्वी रिषभ 35, महरुर नाबाद 51, सचिन कुमार सिंह 20, शकीबुल गनी 15, विकेट— सीटी गाजा 2—35, ए नागवासवाल 1—27, एचपी पटेल 1—19, पीयूष चावला 1—40
गुजरात— 14 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन, उरविल पटेल 84, पीके पांचाल 29, प्रियेश 24, पीयूष चावला 10, विकेट— शाकीब हुसैन 4—20, मलय राज 1—13, सचिन कुमार सिंह 1—20

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

15 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago