पटना : सीनियर वीमेंस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार को गुजरात ने 10 विकेट से हराया। इसी हार के साथ बिहार टीम का इस साल का सफर खत्म हो गया। इस मैच में बिहार टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 66 रन बनाये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने बिना कोई विकेट खोए 67 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बीसीसीआई द्वारा आयोजित ग्रुप बी में खेल रही बिहार टीम ने कुल सात मैच खेले जिसमें से 1 में जीत हासिल की जबकि 5 हारी और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ।
गुवाहाटी के असम क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए मैच में बिहार ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बिहार की ओर से एकमात्र प्रगति सिंह ने खुंटा गाड़ा और 43 गेंद में 5 चौका की मदद से 36 रन बना कर टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 66 रन पहुंचा।
बिहार की ओर से निक्की कुमारी ने 4, कप्तान अपूर्वा कुमारी ने 1,प्रीति ने 1,ज्योति डी कुमारी ने 0,कोमल पी कुमारी ने 7,अपूर्वा ने 6, प्रीति प्रिया ने 5,रचना सिंह ने 2,निवेदिता ने 2 रन बनाये। गुजरात की ओर से क्रुतिकावेन ने 9 रन देकर 3 और मैत्री पटेल ने 6 रन देकर दो विकेट चटकाये। जवाब में गुजरात ने 12.4 ओवर में बिना विकेट खोए 69 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। हनि पटेल ने नाबाद 25, सिमरन ने नाबाद 40 रन बनाये।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…