कराटे

सरदार पटेल श्रद्धांजलि क्रिकेट कप के सेमीफाइनल में अंशुल व पीआईआर क्लब

पटना 11 दिसंबर: छात्र जदयू बिहार व सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 71वीं पुण्यतिथि पर राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में खेले जा रहे सरदार पटेल श्रद्धांजलि क्रिकेट कप में आज खेले गए पहले मुकाबले में पीआईआर क्लब ने एसपीसीए सीनियर को 10 रन से और खेले गए दूसरे मुकाबले में अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने सरदार पटेल क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से रौंदते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि खेले गए पहले मुकाबला में एसपीसीए सीनियर के कप्तान लव कुश ने टॉस जीतकर पीआईआर क्लब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

पीआईआर क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में प्रिंस के 31 रन और प्रीतम के 31 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 9 विकेट खोकर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया और एसपीसीए सीनियर के सामने जीत के लिए 127 रनों का लक्ष्य रखा।
एसपीसीए सीनियर की ओर से स्वराज सिंह राठौर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट, कुमार सामने 20 रन देकर 3 विकेट और नीतीश कुमार ने भी 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपीसीए सीनियर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में अभिषेक कुमार के 50 रन की अर्धशतकीय पारी और निशांत कुमार के 30 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 5 विकेट खोकर केवल 116 रन हीं बना पाई और पीआईआर ने 10 रन से इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पीआईआर की ओर से गेंदबाज विपुल ने 13 रन देकर दो विकेट जबकि सूरज सोनी ने 25 रन देकर दो सफलताएं हासिल की।वहीं खेले गए दूसरे मुकाबले में अंशुल क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने सरदार पटेल क्रिकेट क्लब को पहले 74 रनों पर ढेर कर दिया। जिसमें गेंदबाज गौरव, पवन और सूरज राठौर ने आपस में तीन-तीन विकेट बांट लिए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अंशुल क्रिकेट एकेडमी के सलामी बल्लेबाजों ने बिना विकेट गवाएं 7 ओवरों में एक आसान सा जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
कृष्णा पटेल ने आज के अतिथि बीसीए जीएम लॉजिस्टिक धर्मवीर पटवर्धन, अंशुल होम के निदेशक राहुल सिंह, टीपीएस कॉलेज के प्राध्यापक कृष्णनंदन प्रसाद और जेडी विमेंस कॉलेज की प्राध्यापिका सीमा कुमारी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

वहीं 13 दिसंबर को इस श्रद्धांजलि क्रिकेट कप का प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला एसपीसीए ब्लू और एसपीसीएल एल्लो के बीच खेला जाएगा।जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अंशुल क्रिकेट एकेडमी बनाम पीआईआर स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जाएगा।

दोनों सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम का फाइनल मुकाबला 15 दिसंबर को श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

12 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago