कराटे

अरवल जिला जूनियर लीग में लवकेश के शतक से अरवल येलो विजयी

  • अरवल 11 दिसंबर: अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जूनियर लीग में अरवल येलो ने अरवल ब्लू को 54 रनों से शिकस्त दी। अरवल येल्लो के कप्तान लवकेश ने 90 गेंदों में 18 चौके की मदद से शानदार 111 रन बनाए।

आज सुबह येल्लो के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 40 ओवर के खेल में सभी विकेट खोकर 231 रन बनाए। कप्तान लवकेश के अलावा गौरव ने 27 तथा इरफान ने 16 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में सौरव ने 3, अकमल और नीरज ने 2 – 2 तथा विशाल ने 1 सफलता हासिल की।

जबाव में खेलने उत्तरी ब्लू की शुरुआत बहुत खराब हुई और 31 पर ही दो विकेट खो दिया। उसके बाद अकमल ने 53, कप्तान निखिल ने 23 तथा शिवम ने 13 रनों के योगदान देकर टीम को 177 तक पहुंचाया और पूरी टीम आल आउट हो गयी। गेंदबाजी में दानिश ने 3, रमेश ने 2, लवकेश, गौरव एवं सौरभ ने 1 – 1 विकेट लिया।

आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका पैनल अंपायर दीपक कुमार तथा कुमार उत्तम ने निभाई। स्कोरर के रूप में रवि कुमार थे। कल का मैच अरवल ब्लू बनाम अरवल रेड खेल जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

10 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago