बाल दिवस मैत्री क्रिकेट में जीशान के शानदार शतकीय पारी से अंशुल कोचिंग विजयी

पटना : बाल दिवस के उपलक्ष्य में अंशुल क्रिकेट ग्राउंड पर  एक मैत्रीन क्रिकेट  मैच का आयोजन किया गया जिसमे अंशुल कोचिंग टीम का मुकाबला अंशुल क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया जिमसे जीशान ने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाया।

आज के मुकाबले में अंशुल क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अंशुल कोचिंग टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट खो कर 265 रन बनाए। जिसमे जीशान वसी ने 59 गेंद पर 8 चौके और 9 बेहतरीन छक्के की मदद से तूफानी 106 रन की पारी खेली वही अमित ने 33 गेंदों में 37 रन की पारी खेली जिसमे 2 चौका और 3 छक्का शामिल रहा। जबकि अंशुल क्रिकेट अकैडमी की तरफ से राधे ने 5 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके और अरुण ने 7 ओवर में 54 रन दे कर 2 विकेट लिए।

जबाब में उतरी अंशुल क्रिकेट अकादमी की टीम सिर्फ 210 रन ही बना सकी। टीम के लिए  हर्ष राज ने 36 गेंद में 46 रन , सुधांशु ने 30 बॉल में 33 रन बनाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago