पटना। ललन बाबू फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 19 दिसंबर को राजधानी पटना में एकदिवसीय महिला क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा। इस बात की जानकारी ललन बाबू फाउंडेशन के अध्यक्ष राजशेखर ने दी। उन्होंने बताया कि इस मैच के सफल संचालन के लिए सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी को आयोजन सचिव बनाया गया है।
राजशेखर ने बताया कि ललन बाबू फाउंडेशन बिहार में खेल समेत अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रयासरत है। इसी के तहत पिछले दिनों स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने इस मैच के बारे में बताया कि इन एक दिवसीय फाइनल महिला क्रिकेट मैच में दो टीमें खेलेंगी। मैच 30-30 ओवरों का खेला जायेगा। मैच का वेन्यू अभी तय नहीं हुआ पर अच्छे मैदान पर इसका आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस मैच में विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे। साथ ही मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मैच के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मैच में खेलने वाली टीमों में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहीं कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…