पटना 09 मार्च: अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने केबीके सीए को 8 विकेट से हरा कर शगुनी राय मेमोरियल प्राइज मनी अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। एक अन्य मैच में हिल वैली स्कूल ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस को 3 रन से हराया।
राजधानी पटना से सटे नेउरा स्थित अंशुल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट के पहले क्वार्टरफाइनल में केबीके सीए ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 97 रन बनाये।
जवाब में अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने 18.2 ओवर में दो विकेट पर 98 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के अरुण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरे मैच में हिल वैली स्कूल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 22 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन बनाये। जवाब में सीएपी की टीम निर्धारित 22 ओवर में छह विकेट पर 164 रन ही बना सकी।
विजेता टीम के खेसारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीएपी के डायरेक्टर उज्ज्वल सिंह ने दी।
केबीके सीए : 18.3 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट शुभम 31 रन, रियान 20 रन, अमन 16 रन, अरुण 3/20, प्रेम 3/46, हेमंत 2/6, गौतम 2/12
अंशुल क्रिकेट एकेडमी : 18.2 ओवर में दो विकेट पर 98 रन, विद्यांशु 34 रन, साहिल 18 रन, देवांश 18 रन, अनमोल 17 रन, अंकित 2/24
क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस : 22 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन, अनुकूल 51 रन, अयान 37 रन, अनुज 27 रन, अतिरिक्त 20 रन, शिव शक्ति 3/18, रोहित 2/28, रौनित 2/21
सीएपी : 22 ओवर में छह विकेट पर 164 रन, रौनित गिरि 72 रन, अभिषेक 26 रन, अश्विनी 24 रन, अतिरिक्त 19 रन, खेसारी 3/17,अंकित 2/15, प्रिंस 1/39
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…