किशनगंज जिला बी-डिवीज़न लीग में मझिया सीसी व किंग्स इलेवन पवाखाली विजयी

किशनगंज 09 मार्च: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 बी डिवीजन का आज दो मैच खेला गया पहला मैच मझिया क्रिकेट क्लब और गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर वही दूसरा मैच किंग्स इलेवन पवाखाली बनाम फ्रेंड्स 11 जूनियर के बीच खेला गया।

पहले मैच में गाड़ीवान जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 84 रन बनाए जिसमें तोहिद आलम ने 20 रन एवं तंवर आलम ने 9 रन का योगदान दिया वहीं मझिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए इरशाद आलम ने दो विकेट एवं कोनेन ने दो विकेट हासिल किए।

85 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझिया क्रिकेट क्लब ने आसानी से 9.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें शहजादे ने 30 नाबाद एवं सूरज ने 27 रन का योगदान दिया वही गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अली जौहर ने एक विकेट हासिल किया 30 रन एवं 2 विकेट लेने वाले शहजादा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

वही आज का दूसरा मैच किंग्स इलेवन पवाखाली बनाम फ्रेंड्स जूनियर के बीच खेला गया जिसमें पवाखाली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए जिसमें शकील ने नाबाद 70 रन एवं मतलूब ने 35 रनों का योगदान दिया वही फ्रेंडस इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए फैजान ने दो विकेट एवं आजाद ने दो विकेट हासिल किए ।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स जूनियर 14 .4ओवर में सभी विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी जिसमें मनीरूल ने 26 रन एवं अरमान ने 13 रनों का योगदान दिया पवाखाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए कैश 96 विकेट एवं मतलूब ने एक विकेट हासिल किया 6 विकेट लेने वाले कैश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया दोनों ही मैच के अंपायर थे फैजल खान एवं तारकेश्वर वही स्कोरिंग माशूक आलम ने की।
संयोजक गणेश साह

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago