भोजपुर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में आकाश के अर्धशतक से आरा क्रिकेट एकेडमी जीता

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन में आज आरा क्रिकेट एकेडमी ए बनाम एवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू के बीच मैच प्रातः 10:00 महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ |

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू ने 26.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए |अनीस ने सर्वाधिक 43 रन, नवीन ने 40 रन और अमित ने 10 रनों का योगदान किया |अतिरिक्त रनों की संख्या 19 रही|

129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरा क्रिकेट एकेडमी ए ने 6 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया | आकाश ने सर्वाधिक 52 रन ,अनुज उपाध्याय ने 35 रन, अभिषेक ने 13 रन और राहुल ने 10 रनों का योगदान किया |एवेंजर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नवीन ने सर्वाधिक 3 विकेट, अमित, राहुल और प्रियांशु को एक-एक विकेट मिला|.

आज के मैन ऑफ द मैच आकाश रहे | आज के मैच के निर्णायक आदित्य एवं आदित्य आर्यन थे, स्कोरिंग विक्की ने की | मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, एवेंजर के सचिव, स्टार फेन्डस क्रिकेट क्लब के सचिव, सीनियर खिलाड़ी कुणाल कुमार ,आकाश कुमार ,अजय कुमार ,अमित कुमार, परमजीत उपस्थित थे|

कल का मैच जूनियर डिवीजन में स्टूडेंट इलेवन किकेट क्लब ग्रीन बनाम यूसीसी ग्रीन के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा | इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago