कराटे

रणधीर वर्मा अंडर-15 क्रिकेट चैम्पियनशिप शुरू,लर्निंग स्कूल ऑफ़ क्रिकेट 44 रनों से जीती

  • रणधीर वर्मा अंडर 15 क्रिकेट चैम्पियनशिप शुरूलर्निंग स्कूल ऑफ़ क्रिकेट 44 रनों से विजयी
  • पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी,महापौर सीता साहू और उप महापौर रेशमी देवी ने किया उद्घाटन।
  • सौरभ बने मैन ऑफ द मैच

पटना,09 जनवरी:शहीद रणधीर वर्मा जी के पुण्यतिथि पर रणधीर वर्मा फाउंडेशन द्वारा पटना के गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित 07 दिवसीय अंडर 15 क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन बिहार सरकार की पूर्व उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहु जी, उप महापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी एवं एसआईएस के महा प्रबंधक श्री नीरज कुमार वर्मा द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।

उक्त अवसर पर बिहार सरकार की पूर्व उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी जी ने कहा की श्रद्धेय रणधीर वर्मा जी बिहार के सबसे चर्चित अधिकारी में से एक थे उनके शहादत दिवस पर अंडर 15 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय रणधीर वर्मा जी को खेल से काफी लगाव था और वो खुद आईपीएस अधिकारी के साथ साथ एक बेहतरीन क्रिकेटर थे।

पटना की महापौर श्रीमती सीता साहु ने कहा कि रणधीर वर्मा फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष उनके शहादत दिवस पर खेलों का आयोजन कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ साथ बिहार के उद्यमान खिलाड़ियों को एक बेहतरीन प्लेटफार्म भी प्रदान करते आ रही है इसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है। पटना की उप महापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी ने कहा की इस चैंपियनशिप से बिहार के युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को शुरुआती दौर से ही एक बेहतरीन प्लेटफार्म मिलेगा वहीँ उक्त अवसर पर एसआईएस के महाप्रबंधक श्री नीरज कुमार वर्मा ने कहा कि आज के बच्चों एवं युवाओं को उन्हे अपना आदर्श मानते हुए अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और पढ़ाई एवं अपने रोजगार के साथ साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए।

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह रणधीर वर्मा फाउंडेशन के सचिव श्री सतीश राजू ने कहा की बिहार में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही है हम सभी का उद्देश्य है की उन्हें उचित प्लेटफार्म प्रदान कर उनके खेल को बेहतर बनाया जाए इसी लिए रणधीर वर्मा फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष श्रद्धेय रणधीर वर्मा जी के शहादत दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन करती है क्योंकि श्रद्धेय रणधीर वर्मा जी को खेल से काफी लगाव था।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता रणधीर वर्मा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र लाल ने किया वहीं स्वागत भाषण रणधीर वर्मा फाउंडेशन के सचिव श्री सतीश राजू जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन आनंद सिन्हा जी द्वारा किया गया एवं धन्यवाद संतोष तिवारी जी द्वारा किया गया।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद शशि भूषण यादव,शारदा देवी,अविनाश कुमार मंटू,भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के मुकेश पासवान,राजीव रंजन यादव,आनंद सिन्हा,आनंद मिश्रा,विकास सिंह,सुमित झा,कंचन उपाध्याय,अरुण कुमार,राजेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम गर्दनीबाग में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर 15 क्रिकेट चैम्पियनशिप में आज खेले गए उद्घाटन मैच में लर्निंग स्कूल ऑफ़ क्रिकेट ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडेमी को 44 रनों से हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लर्निंग स्कूल ऑफ़ क्रिकेटकी टीम ने 17।3 ओवर पूरे विकेट खोकर 123 बनाए। अमन ने 7 चौकों की मदद 39 ,प्रियांशु ने पांच चौकों की मदद से 25 रन और विनीत ने 6 चौकों की मदड से 29 रन बनाये। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए हर्ष ने मात्र 8 रन देकर 5 खिलाड़ियों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। अनिरुद्ध ने 10 रन देकर 2 विकेट और निकुंज व् सौरभ ने एक -एक विकेट लेने में सफल रहे।

जवाब में खेलने उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडेमी की टीम ने 18।02 ओवर में 79 रन बन सकी। लर्निंग स्कुल ऑफ क्रिकेट की ओर से सतीश ने 12 (4×1) एवं प्रियांशु ने 11 रन बनाये। लर्निंग स्कूल ऑफ़ क्रिकेट की ओर से सौरभ ने 18 रन देकर 5 विकेट ,आदित्य ने 23 रन देके 2 विकेट और विनीत 5 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल रहे। विजेता टीम के सौरभ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

लर्निंग स्कूल ऑफ़ क्रिकेट,पटना (17।3 गेंद )-123/10 विकेट
अमन 39(4×7),प्रियांशु 25 (4×5),विनीत 29 (4×6) हर्ष 8/5 एवं अनिरुद्ध 10/2 विकेट।
लक्ष्य क्रिकेट एकेडेमी की टीम ने (18।02 ओवर) में 79 रन/10 विकेटप्रियांशु 11(4×2) सतीश 12 (4×1) अतिरिक्त- 34 रन सौरभ ने 18/5 एवं आदित्य 23/2 विकेट।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

16 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago