अररिया जिला ए डिवीजन लीग के एक तरफा मुकाबले में अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू 10 विकेट से जीता।

अररिया 30 दिसंबर: अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी ए डिवीजन लीग चैंपियनशिप का 26 वां मैच काली मंदिर क्रिकेट क्लब और अररिया क्रिकेट अकैडमी ब्लू के बीच अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेला गया बारिश की वजह से यह मैच 25-25 ओवरों का खेला गया .

टॉस एसीए ब्लू ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। केएमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 108 रन पर आँल आउट हो गई। केएमसीसी के बल्लेबाज निखिल झा ने 36 रन अभिनव ने 16 बनाए। एसीए ब्लू के गेंदबाज रविशंकर दास ने 3 विकेट जयलाल मुर्मू और असरफ ने 2-2 विकेट निसार ने 1 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी एसीए ब्लू के बल्लेबाजों ने शुरू से अच्छी बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 18 ओवर में बिना कोई नुक़सान पर 112 रन बना लिए थे। एसीए ब्लू के बल्लेबाज ज़ैद अहमद ने 53 रन करन भारद्वाज ने 43 रन की नाबाद पारी खेली ।

मैच के अंपायर अना犀利士
मी शंकर और मनीष कुमार मन्नू थे स्कोरिंग उज्जवल ने किया इस अवसर गोपेश सिन्हा ओम प्रकाश जयसवाल विवेक प्रकाश अमीत सेनगुप्ता ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
कल का मैच एमएससीसी लीजेंड और नरपतगंज क्रिकेट क्लब नरपतगंज के बीच होगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago