कराटे

वैशाली,दरभंगा,बेगूसराय राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन के सेमीफाइनल में

  • वैशाली,दरभंगा,बेगूसराय राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन के सेमीफाइनल में
  • सिवान,वैशाली, नवगछिया,किलकारी,दरभंगा, गोपालगंज,पूर्वी चम्पारण,बेगूसराय बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में

पटना 30 दिसंबर: बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं मधुबनी जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा महंथ युगल नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय शम्भुआर,मधुबनी में खेली जा रही 28वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग में सिवान,वैशाली, नवगछिया,किलकारी,दरभंगा, गोपालगंज,पूर्वी चम्पारण,बेगूसराय ने जीत का क्रम जारी रखते हुए अपने-अपने पूल से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किये।

बालक वर्ग के महत्वपूर्ण मैच में नवगछिया की ओर से अंकित शर्मा,मुकुल,पुष्कर, सिवान की ओर से आशीष ओझा, सुमित, राहुल कुशवाहा,वैशाली की ओर से आयुष सिंह,दीपक,आकाश,दरभंगा की ओर से अभिषेक, आदित्य, ऋषि,गोपालगंज की ओर सेओम शंकर यादव,हर्षित,पवन,पूर्वी चम्पारण की ओर से जिया, सूरज,मुस्कान,बेगूसराय की ओर से राहुल,शशांक,छोटू ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में वैशाली,दरभंगा,बेगूसराय की टीम अपने-अपने मैच जीतकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाये।

चैंपियनशिप के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज नयन,विशिष्ट अतिथि पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल मधुबनी डॉ.चंद्रकांत सिंह,सम्मानित अतिथि निदेशक माधुरी हेल्थ केयर मधुबनी सुरजीत कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों का स्वागत चैंपियनशिप के संरक्षक प्रवीण कुमार ठाकुर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव संतोष कुमार शर्मा ने किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, वैशाली जिला सचिव रवि रंजन कुमार,बेगूसराय जिला सचिव विकास कुमार,सिवान जिला संघ के सचिव विशाल कुमार सिंह,निर्णायक देवानंद कुमार,विनोद कुमार धोनी,राहुल कुमार,नेहा रानी,सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन, बादल कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।

आज खेले गये मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे:-

नवगछिया ने पटना को 35-26,35-28,किलकारी ने समस्तीपुर को 35-12,35-19,बेगूसराय ने भागलपुर को 31-35,35-33,35-28,दरभंगा ने सारण को 35-17,35-10,गोपालगंज ने मधुबनी को 35-13,35-20,पूर्वी चम्पारण ने बेगूसराय को 35-30,29-35,35-26,दरभंगा ने गोपालगंज को 35-28,35-16,कैमूर ने किशनगंज को 35-26,35-27,किलकारी ने औरंगाबाद को 35-20,35-16,सिवान ने नवगछिया को 35-33,35-30,दरभंगा ने मधुबनी को 35-15,35-19,सिवान ने पटना को 35-25,35-22,वैशाली ने समस्तीपुर को 35-15,35-33,भागलपुर ने पूर्वी चम्पारण को 29-35,35-33,35-27,गोपालगंज ने सारण को 35-13,35-23,सिवान ने पश्चिमी चम्पारण को 35-11,35-14 से पराजित किया।जबकि बालिका वर्ग के मैच में बेगूसराय ने सिवान को 35-21,35-33,किलकारी ने सारण को 35-17,35-21,बेगूसराय ने किलकारी को 35-28,35-21,वैशाली ने दरभंगा को 35-25,35-30,पटना ने मधुबनी को 35-18,35-21, किशनगंज ने कैमूर को 35-19,35-16,दरभंगा ने मधुबनी को 35-22,35-15,वैशाली ने समस्तीपुर को 35-10,35-18,दरभंगा ने पटना को 35-25,35-25 से पराजित किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

8 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago