अररिया : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज सत्ताइसवां अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू और यंग टाउन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।टॉस अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
30-30 ओवर के इस मैच में अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू 25 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाई। अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बल्लेबाज जैद ने 52 , जयलाल ने 24 और पंकज ने 19 रन बनाया। यंग टाउन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज बदरूजमा ने 5, इफ्तीकार ने 2 विकेट चटकाए।
जबाबी पारी खेलने उतरी यंग टाउन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 87 रन ही बना सकी और 70 रन से हार का सामना करना परा । यंग टाऊन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज नदीम ने 29, अबू अब्सार ने 19 और फारूक ने 15 रन बनाया। अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के गेंदबाज कारण भारद्वाज ने 4, निसार और अशरफ ने 2–2 विकेट लिए।
मैच के अंपायर अनामी शंकर और फैजल थे स्कोरिंग का कार्य विनीत ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जयसवाल , अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, टूर्नामेंट कमेंटी के अध्यक्ष तनवीर आलम, और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…