विमेंस U-23 वनडे ट्रॉफी में असम ने बिहार को 101 रनों से हराया

पटना :  सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्राउंड लखनऊ में खेले जा रहे वुमन U-23 टूर्नामेंट असम बनाम बिहार के मुकाबले में असम ने बिहार को 101 रन से हराया।  इस मैच में बिहार में टॉस जीतकर असम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 235 रन बनाएं। असम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अनामिका बोरी ने 98 रन की बेहतरीन पारी खेली उनके अलावा कप्तान रश्मि ने 42 रन और मैना नरह ने 30 रन की पारी खेली। बिहार के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रचना ने तीन विकेट और कोमल, प्रगति, ऋषिका ने एक-एक विकेट चटकाए।

असम के 235 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम मात्र 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। बिहार के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रगति सिंह ने 46 रन और कोमल ने 17 रन बनाएं।  असम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रश्मि ने तीन विकेट और रीमा पहरी शिखा ने दो-दो विकेट चटकाए I बिहार का अगला मैच 3 फरवरी को चंडीगढ़ के खिलाफ खेलेगी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago