अररिया लीग:-आलोक विराजी के नाबाद शतक पर जय लाल मुर्मू की नाबाद शतक भाड़ी

Khelbihar.com

Araria: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वां जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज तीसरा सुपर लीग मुकाबला नरपतगंज क्रिकेट क्लब और ब्रेजा ब्लास्टर के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया.

निर्धारित 35-35 ओवर के इस मैच में टॉस नरपतगंज ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए उनके बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए अपनी टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए आलोक विराजी ने 110 रन की नाबाद पारी खेली वही सत्य प्रकाश ने 20 रन अभिषेक मिश्रा ने 14 रन दिव्य प्रकाश ने 12 रन बनाए ।
ब्रेजा ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मासूम रेजा ने 4 विकेट करन राय ने दो विकेट लिए।


जवाबी पारी खेलने उतरी ब्रेजा ब्लास्टर के बल्लेबाजों ने शुरू से ही धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखा और 33 ओवर में जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य 5 विकेट के नुकसान पर पा लिया अपनी टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए जय लाल मुर्मू ने नवाद 126 रन बनाएं जिसमें हैट्रिक छक्का भी शामिल है वही सरवन कुमार ने 33 रन गौरव झा और एहतेशाम ने 16-16 रन की पारी खेली, जिला क्रिकेट इतिहास में पहली बार दोनों पारी में नाबाद शतक जड़ा गया है यह जिला क्रिकेट लीग के लिए एक रिकॉर्ड है आज के मैच में काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे और इस मुकाबले का आनंद उठाएं ।

आज के मैच के निर्णायक स्टेट पैनल के अंपायर तनवीर आलम और निसार अहमद थे वही स्कोरिंग का कार्यभार अरमान ने संभाला इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जयसवाल चेस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ शरण, चांद आजमी, गर्ल्स आइडियल एकेडमी के निदेशक एम ए मुजीब साहब, वकार आलम, अनामी शंकर, अमित सेनगुप्ता, शादाब आलम, आनंद मोहन सिन्हा, वार्ड पार्षद सुमित सुमन, करनवीर भारत, ज्ञान मिश्रा, अभिषेक कुमार, त्रिलोचन त्रिलोक, जयप्रकाश जयसवाल आदि उपस्थित थे
कल का मुकाबला यंग मैन क्रिकेट क्लब और सैनिक वारियर्स के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago