बेगूसराय प्रीमियर लीग:-बरौनी सुपर किंग्स ने बिहट ब्लास्टर्स को5 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Begusrai:स्मृति शेष डॉ भोला प्रसाद सिंह वह मणि कुमार सिंह के स्मृति में खेले जा रहे बेगूसराय प्रीमियर लीग के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बरौनी सुपर किंग्स ने बीहट ब्लास्टर्स को 5 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर के पहले बल्लेबाजी करने उतरे बीहट ब्लास्टर्स की पूरी टीम 20 में ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई बिहट ब्लास्टर्स की ओर से सर्वाधिक रन अमित शर्मा ने 38 और आनंद कुमार ने 28 रन बनाए बरौनी सुपर किंग्स की ओर से सर्वाधिक विकेट अंशुल ने 3 और निधि ने 3 विकेट झटके जवाब में उतरी बरौनी सुपर किंग की टीम ने लक्ष्य को 17 ओवर में प्राप्त कर लिया बरौनी सुपर किंग्स की ओर से धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अनवारुल ने 29 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली वही अस्फान खान ने 21 रनों की पारी खेली बिहट की ओर से सर्वाधिक विकेट सोनू को 3 और नटवर को एक विकेट प्राप्त हुए .

आज के मैच का मैन ऑफ द मैच अनवारुल को राजीव कुमार व दीपक कुमार व मीडिया प्रभारी विवेक कुमार के द्वारा दिया गया इस मैच में को देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ी थी क्योंकि इस मैच में दर्शकों ने इस मैच का काफी लुत्फ उठाया और अंत तक डटे रहे आज के मुख्य निर्णायक मोहम्मद शकील और कंचन कुमार थे स्कोरर मोहम्मद इमरान तथा इस मौके पर मौजूद थे निक्कू कुमार प्रेम रंजन पाठक निराला अतुल गर्ग राजीव कुमार प्रदीप मो दानिश मौके पर मौजूद थे।


बेगूसराय प्रीमीयर लीग का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच 13 जनवरी को खेला जाएगा 11 जनवरी और 12 जनवरी को कोई भी मैच नही खेला जाएगा कल बेगूसराय जिला अंडर -19 क्रिकेट लीग का फाइनल मैच खेला जाएगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago