भोजपुर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में मंटू के पंच से आरा क्रिकेट एकेडमी ए जीता

भोजपुर:  जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज आरा क्रिकेट एकेडमी ए बनाम सीएबी ग्रीन के बीच मैच प्रातः 10:30 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ|

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरा क्रिकेट एकेडमी ए ने 183 रन बनाकर सारे खिलाड़ी आउट हो गये | अमित कुमार ने सर्वाधिक 55 रन, आकाश ने 29 रन और अभिषेक ने 32 रनों का योगदान किया |अतिरिक्त रनों की संख्या 25 रही |सीएबी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए निशांत और कुणाल को तीन-तीन विकेट ,विराट को सर्वाधिक चार विकेट मिला |

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी ग्रीन ने 23 ओवर में 111 रन बनाकर आउट हो गई |नमन ने सर्वाधिक नाबाद 34 रन, राहुल ने 14 रन और मोनू ने 12 रनों का योगदान किया |आरा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मंटू ने सर्वाधिक पांच विकेट ,आकाश ने दो विकेट ,अनुज और राहुल ने एक-एक विकेट लिया |

इस प्रकार आरा क्रिकेट एकेडमी ए ने यह मैच 73 रनों से जीत लिया |आज के मैच के ‘मैन ऑफ द मैच ‘आरा क्रिकेट एकेडमी के मंटू रहे | आज के मैच के निर्णायक आदित्य एवं सूरज थे, स्कोरिंग अमर ने की |मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव ,स्टार फ्रेंड्स के सचिव, एवेंजर क्रिकेट क्लब के सचिव ,सीनियर खिलाड़ी राकेश हलचल ,राजीव रंजन, आकाश कुमार, कुणाल कुमार ,जितेंद्र उपस्थित थे |

कल का मैच जूनियर डिवीजन में एन.के.टी.सी.सी बनाम यू.सी.सी (ग्रीन) के बीच प्रातः 9:00 महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू )ने दी |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago