कराटे

वीर कुंवर सिंह स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 8 जनवरी से पटना में

पटना : राजधानी पटना के वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी खेमनीचक स्तिथ मैदान पर वीर कुंवर सिंह स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 8 जनवरी से वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट रेड बॉल से खेला जायेगा। टूर्नामेंट में कुल 8 टीम भाग लेगी।सभी मैचों का लाइव स्कोरिंग भी किया जायेगा।

टूर्नामेंट के सफ़ल आयोजन के लिए आयोजन कमिटी का विस्तार कर दिया गया है। अध्यक्ष धीरज कुमार है जबकि सचिव पिंटू सिन्हा,संरक्षक सर्वेश हंस राज और कोडिनेटर अर्जुन कुमार राय को बनाया गया है। जबकि मैच रेफ़री बिहार के पूर्व वरीय क्रिकेटर श्री सौरव चक्रवर्ती होंगे जिनके देख-रेख में पूरी प्रतियोगिता के मैचों का आयोजन होगा। एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन मनोज यादव को बनाया गया है।

आयोजन कमिटी के अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि” वीर कुंवर सिंह स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता लीग मैच के आधार पर खेला जायेगा जिसमे कुल 8 टीम भाग ले रही है। सचिव पिंटू सिन्हा इस प्रतियोगिता के बारे में बताते हुई कहा” सभी मैच 40 -40 ओवर के खेले जाएंगे और सभी खिलाड़ियों को सफ़ेद ड्रेस में मैच के लिए आना होगा।

प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताते हुई संरक्षक सर्वेश हंस राज ने कहा है कि” इस प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के अलावे खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरुष्कार दिया जायेगा। इसके अलावे प्रतिदिन मैन ऑफ़ द मैच का पुरुष्कार भी दिया जायेगा। इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट,बेस्ट बैटर,बेस्ट बॉलर,फिल्डर सहित अन्य पुरुष्कार भी दिए जायेंगे।

प्रतियोगिता के कोडिनेटर अर्जुन कुमार राय ने बताया कि” चूकि यह प्रतियोगिता अंडर-16 खिलाड़ियों का है इसलिए उम्र के सत्यापन हेतु खेलने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्मप्रमाण-पत्र और आधार कार्ड की ऑरिजनल कॉपी प्रत्येक मैच के दौरान लाना आवश्यक होगा।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago