पटना : राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में बिहार व सिक्किम के बीच खेला जा रहा मैच दूसरे दिन भी खराब मौसम की भेंट चढत्र गया।
बीसीसीआई द्वारा आयोजित इस मुकाबले के प्लेट ग्रुप में दोनों टीमें बढ़त लेने के इरादे से उतर रही है। पहले दिन जहां खराब मौसम के कारण टॉस नहीं हो सका था। वहीं दूसरे दिन यानि बुधवार को मौसम थोड़ा साफ होने की वजह से अंपायरों ने टॉस कराकर मैच शुरू कराया। लेकिन लंच से पहले अचानक रोशनी कम होने के कारण मैच रोक दिया गया।
बिहार ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले खेलने उतरी सिक्किम की टीम बिहार के गेंदबाज वीर प्रताप सिंह के गेंदों का सामना नहीं कर सकी। मैच रोके जाने तक 35 ओवर में 66 रन पर छह गवां दिए। स्टंप तक पलजोर नाबाद 22 व ली यांग लेपचा नाबाद 15 रन बने हुए हैं। बिहार के लिए वीर प्रताप ने सात ओवर में तीन रन खर्च कर चार विकेट चटकाए। वहीं शिवम एस कुमार को भी एक सफलता मिली।
छतीसगढ़: पहली पारी में 35 ओवर में 6 विकेट खोकर 66 रन, सुमित 15, पलजोर नाबाद 22, ली यांग लेपचा नाबाद 15, विकेट— वीर प्रताप सिंह 4/3, शिवम एस कुमार 1/23
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…