अश्वनी के नेतृत्व में अरवल जिला हेमन ट्रॉफी टीम जहानाबाद रवाना

अरवल : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा 25 मार्च से जहानाबाद में आयोजित हेमन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अरवल जिले की 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। जिसका नेतृत्व सीनियर खिलाड़ी अश्वनी कुमार सिंह करेंगे।

बीसीसीआई लेवल बी क्वालिफाइड कोच कुमार उत्तम को कोच एवं अंकित कुमार को मैनेजर बनाया गया है। अरवल कि टीम का पहला मैच कल वैशाली के खिलाफ खेला जाना है। दूसरा मैच 26 मार्च को जहानाबाद के खिलाफ खेलना है तथा लीग चरण का आखिरी मैच 27 मार्च को अरवल बनाम पटना खेला जाएगा।

अरवल हेमन टीम :

  1. अमित राज,
  2. आशुतोष रंजन,
  3. आदित्य कुमार,
  4. आयुष राज,
  5. हमीद रजा,
  6. जितेंद्र कुमार,
  7. मनमोहन,
  8. मो. शाहीन अकबर,
  9. राहुल कुमार,
  10. ऋषभ राज,
  11. शंभू कुमार,
  12. शशि रंजन कुमार,
  13. शुभम कुमार,
  14. सुधीर कुमार ओझा,
  15. वेदांत यादव
  16. विवेक कुमार

रिजर्व खिलाड़ी के रूप में

  • हिमांशु कुमार,
  • मो. इरतजा समीन,
  • मो. खालिद अनवर,
  • मिथिलेश कुमार,
  • प्रकाश कुमार

टीम को क्लबों के प्रतिनिधि श्री ओम प्रकाश जी तथा राम रमैया के उपस्थिति में फोटो सेशन करवा कर आज जहानाबाद के लिए रवाना किया गया।जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव सुश्री योशिता पटवर्धन, संयुक्त सचिव कुमार रुपेश रंजन, कोषाध्यक्ष विकास कुमार ने टीम को जीत की शुभकामना दी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago