मोतिहारी : ईस्ट चम्पारण हेमन टीम का दो-दिवसीय कंडीशनिंग कैम्प स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर सम्पन्न हो गया।टीम के लिए चयनित 17 खिलाड़ी और 5 स्टैंड-बाई खिलाड़ी सहित 22 खिलाड़ियों ने वरिष्ठ खिलाड़ी सह एन. सी.ए. लेवल ए कोच मनोज कनौजिया के देख-रेख में दो-दिवसीय कैम्प में हिस्सा लिया।
कोच मनोज कनौजिया ने खिलाड़ियों को फिटनेस संबंधित गुर सिखाया।साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से संबंधित आधुनिक क्रिकेट के नए-नए तकनीक के बारे में जानकारी दिया और खिलाड़ियों को कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि दो-दिवसीय कैम्प के समापन्नोपरांत 25 मार्च को रणजी रिकॉर्डधारी सकिबुल गनी के नेतृत्व में 17 सदस्यीय पू. चम्पारण हेमन टीम वैशाली के लिए प्रस्थान कर जाएगी।टीम के साथ कोच मनोज कनौजिया और टीम मैनेजर राशिद जमाल खान भी जाएंगे।पू.चम्पारण टीम का पहला मुकाबला 26 मार्च को सिवान से होगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…