अरवल 12 दिसंबर: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे रुबन कप जूनियर क्रिकेट लीग में आज अरवल रेड ने अरवल ब्लू को 9 विकेट से हरा दिया।
आज सुबह ब्लू के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ब्लू की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर महज 155 रन ही बना सकी। ब्लू की ओर से सबसे अधिक गौतम ने 28, बंटी ने 24 तथा कप्तान सौरव ने 22 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में सौरव, विराट एवं गौरव ने 3 – 3 तथा रिशु ने 1 सफलता हासिल की।
जबाव में खेलने उत्तरी रेड की टीम ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। रेड की ओर से गौरव ने सबसे अधिक नाबाद 66 तथा कप्तान प्रियांशु ने नाबाद 61 रन के साथ 153 रन की अटूट साझेदारी की। गेंदबाजी में एक मात्र सफलता अविनाश को प्राप्त हुए। आज के मैच में अभिमन्यु कुमार तथा वेदांत ने अंपायरिंग तथा रवि कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
इस मौके पर गोलू कुमार, जयप्रकाश, राम रमैया आदि मौजूद थे। कल का मैच अरवल ग्रीन बनाम अरवल येलो खेल जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…