जामताड़ा 12 दिसंबर: जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी एवं समाज सेविका श्रीमती चमेली देवी के द्वारा किया गया
इसके बाद देश के प्रथम रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत महोदय को सबों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया पहला मैच पैंथर क्रिकेट क्लब बनाम मिहिजाम स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया
जिसमें पैंथर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 157 रन 9 विकेट खोकर बनाई जिसमें रितिक चौधरी 34 रन गुंजन झा 27 रन मानस माजी 22 रन का योगदान दिया जवाबी पारी खेलते हुए मिहिजाम स्पोर्टिंग क्लब की टीम 29 ओवर में 151 रन बनाकर आउट हो गई इस प्रकार पैंथर क्लब ने यह मैच 6 रनों से जीत लिया मिहिजाम स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पृथ्वी करवाए 52 रन दिवाकर सिंह 22 रन एवं आदित्य शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया
आज के मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजेश मंडल को समाज सेविका श्रीमती चमेली देवी के द्वारा पुरस्कृत किया गया इस आयोजन में जिला क्रिकेट संघ की ओर से निगम कृष्ण सिंह योगेश कुमार सिंह रविंद्र झा कुणाल सिंह शुभाशीष मंडल सोनू सिंह अरिजीत चौबे परितोष मिश्रा विक्रम शर्मा तरुण दास आदि उपस्थित थे
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…