पूर्णिया जिला जूनियर लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुँची सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब

पूर्णिया 12 दिसम्बर : स्थानीय डी एस ए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41वां जिला क्रिकेट लीग के बाकी बचे मैच का जूनियर डिवीज़न का प्री क्वाटर फाइनल का राउंड रोबिन लीग हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब क्रिकेट क्लब बनाम सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

हार्ड स्ट्रोक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के मैच मैं 24.4 ओवर 10 विकेट खोकर 137 रन बनाए । हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज शानू ने नाबाद 76 रन, प्रीतम ने 14 रन बनाए।सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज प्रभास ने 05 ओवर में 25 रन देकर 04 विकेट, शिव ने 4.4 ओवर 26 रन देकर 03 विकेट हासिल किए।

137 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब की टीम 24.1ओवर में 05 विकेट खो कर 138 कर जीत दर्ज की । सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अमित ने 38 रन, प्रभाष ने नाबाद 26 रन बनाएं। हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी मै मिथलेश ने 4.1ओवर मै 31 रन देकर 02 विकेट, आशीष ने 05 ओवर मै 19 रन देकर 02 विकेट लिया। सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब 05 विकेट जीत दर्ज कर जूनियर डिवीज़न के क्वाटर फाइनल मैं पहुंची ।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के प्रभाष को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक जिला पैनल काजल पोद्दार एवं जिला पैनल अंपायर ज़ाहिद आलम एवं स्कोरर अबू बकर ।कल का मैच – जूनियर डिवीज़न का क्वाटर फाइनल मैच  एस आर डी ए वी स्कूल क्लब बनाम सुभाष नगर वीर क्रिकेट एकडमी।उपस्थित सदस्य – अभिषेक ठाकुर,सरजील अशर,मो असीम, किशोर यादव, पशुपति, विकास, सहादत हुसैन आदि थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago