पटना 12 दिसंबर: बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में सारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा एकदिवसीय सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता ( बालक/बालिका ) का आयोजन 15 दिसंबर को पूर्वाहन 10 बजे से सोनपुर ( सारण ) में किया जायेगा।
जिसमें राज्य संघ से मान्यता प्राप्त जिलों के खिलाड़ियों को सहभागिता करने की अनुमति दी जायेगी। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक व बालिका खिलाड़ियों का जन्मतिथि 02.01.2006 के बाद होना चाहिए।
सहभागिता करने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड का फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से लेकर आयेंगे। चयन प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव चंदन कुमार देखरेख में तैयारी की जा रही है।
श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार सब जूनियर बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन टीम का चयन जायेगा। चयनित बिहार टीम 8 से 12 जनवरी तक श्रीकाकुलम ( आंध्रप्रदेश ) में आयोजित होने वाली 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) में भाग लेगी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…