पूर्णिया 12 दिसंबर: स्थानीय गुलाबबाग स्थित ग्रीन वैली ग्राउंड में डिजायर क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला डिजायर स्ट्राइकर और चिजल फिटनेस गियर के बीच मैच खेला गया।
डिजायर स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के गेम में 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाया जिसमें मोनू प्रसाद ने 57 गेंद में 5 चौका दो छक्के की मदद से 69 रन बनाये और शिखर सिंह ने 16 गेंद में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाया। चीजल फिटनेस गियर के गेंदबाज सकलेन 3 ओवर में 31रन देकर 2 विकेट तथा प्रदीप यादव 4 ओवर में27 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीजल फिटनेस गियर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाया।जिसमें अभिषेक चौधरी ने 26 गेंद में 30 रन और रितिक 18 गेंद में 23 रन का योगदान दिया । गेंदबाजी में विजय ने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट बीरबल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया ।
इस प्रकार डिजायर स्ट्राइकर की टीम ने 9 रन से जीत दर्ज की । इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच विजय को दिया गया जिन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट झटके । मैच के निर्णायक की भूमिका में एस एस प्रसाद और नय्यर अली जबकि स्कोरर अभिषेक और प्रीतम थे।
इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच विजय, प्लयेर ऑफ सीरीज भास्कर दुबे, बेस्ट बेटर भास्कर दुबे, जबकि बेस्ट गेंदबाज़ संयुक्त रूप से सैफ खान और सत्यम को दिया गया। उपस्थिति सदस्य , pdca के सचिव जयंत कुमार (गौतम) अम्बुज सिंह, लड्डू जी, इरशाद आलम, अमित कुमार।
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…