कराटे

सरदार पटेल श्रद्धांजलि क्रिकेट कप का सेमीफाइनल मुकाबला कल

पटना 12 दिसंबर: छात्र जनता दल यूनाइटेड और सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के 71वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सरदार पटेल श्रद्धांजलि क्रिकेट कप का सेमीफाइनल मुकाबला कल ऊर्जा स्टेडियम में खेला जाएगा।

आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि सेमीफाइनल का प्रथम मुकाबला प्रातः 8:00 बजे से एसपीसीए ब्लू और एसपीसीए एल्लो के बीच खेला जाएगा।

जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दोपहर 12:00 बजे से अंशुल क्रिकेट एकेडमी और पीआईआर स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जाएगा।दोनों सेमीफाइनल मुकाबला के विजेता टीम 15 दिसंबर को आयोजित श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाने के लिए फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी।

वहीं दूसरा मुकाबला श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर बिहार के उदयीमान महिला क्रिकेटरों के बीच एक टी-20 चैंपियन ट्रॉफी मुकाबला खेला जाएगा।

जिसके पश्चात सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के स्मृति चिन्ह पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार वितरण इस कार्यक्रम का विधिवत समापन किया जाए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

1 day ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

1 day ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

2 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago