कराटे

अरवल जिला क्रिकेट लीग में आशुतोष एवं सुधीर के शानदार प्रदर्शन से तक्षशिला की टीम विजयी

अरवल 24 दिसंबर: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे रुबन कप सिनियर क्रिकेट लीग का आज पहला मुकाबला खेला गया जिसमें तक्षशिला ने शहीद को 120 रनों से हरा दिया।

आज सुबह तक्षशिला के कप्तान अतुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और आशुतोष रंजन के आतिशी अर्धशतक के बदौलत निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट खोकर 253 का स्कोर खड़ा किया। आशुतोष ने शानदार 61 गेंदो में 13 चौके और 2 छक्कों के बदौलत 88 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान अतुल ने 40, विकाश ने 36 तथा सुधीर ने 24 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में रंजन विराट ने 3, केशव ने 2 तथा धीरज ने 1 सफलता हासिल की। अतिरिक्त के रूप में 58 रन बने

जबाव में खेलने उतरी शाहिद की टीम महज 133 रन बनाकर आल आउट हो गयी। शाहिद की ओर से प्रियांशु ने सबसे अधिक नाबाद 45 तथा गौरव ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में सुधीर ने 4, आशुतोष ने 3, लवकुश एवं अतुल ने 1 – 1 सफलता हासिल की। अतिरिक्त के रूप में 32 रन बने।

आज के मैच में राम रमैया एवं मुकेश कुमार ने अंपायर तथा रवि कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल शांतिपुरम स्पोर्ट्स क्लब बनाम मगध क्रिकेट क्लब के मैच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

15 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

23 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago