देहरादून 24 दिसंबर: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के द्वारा आयोजित दूसरी स्व: हंसा धनाई महिला टी-20 चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दो मुकाबले खेले गये .पहले मुकाबले में सीएयू रेड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 106 रनों का स्कोर बनाया . जिसमे योषिता और अंजू ने 23-23 रन तथा कनक ने नाबाद 20 रन बनाया .गेंदबाजी में टीम पिंक के नेहा को तीन और अंकी तथा राधा को दो दो विकेट मिला .
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए सीएयू पिंक की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 104 रन ही बना सकी.जिसमे राधा चंद ने नाबाद 42 रन और सोनिया ने 24 रन बनाए .गेंदबाजी में रेड के टीना को दो ,निशा और परमिला को एक -एक विकेट मिला .इस तरह रेड की टीम इस रोमांचक मुकाबले में सिर्फ 2 रनों से जीत दर्ज की .
आज का दूसरा मुकाबला सीएयू येलो और ब्लू के बीच खेला गया .जिसमे पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी येल्लो टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 104 रन बनाए जिसमे ज्योति गिरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन ,अंजलि नाबाद 20 रन बनाए .गेंदबाजी में टीम ब्लू के अमीषा को दो,नजमा,डिंपल और भावना को एक एक विकेट मिला .
105 रनों के लक्ष्य के जबाब में उतरी टीम ब्लू 16.3 ओवर में नज़मा के नाबाद 63 रन और नंदनी के नाबाद 41 रनों के मदद से बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर लिया .इस तरह टीम ब्लू पुरे 10 विकेट से टीम येलो को पराजित कर दिया . फाइनल मुकाबला सीएयू येल्लो और सीएयू ब्लू के बीच खेला जायेगा .
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…