यूथ स्टार मुजफ्फरपुर जिला टी-20 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

मुजफ्फरपुर 24 दिसंबर:  यूथ स्टार क्रिकेट क्लब ने जिला टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में श्री राम जानकी क्रिकेट क्लब के खिलाफ परफेक्ट टेंन का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया । जहां कल उसका मुकाबला पीके स्टार से होगा ।

विजेता टीम के ऑल राउंडर अल्तमस को मैच में महज 27 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाने और मैच में दो विकेट झटकने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में ईटीसी ग्राउंड मुसहरी में खेली जा रही प्रतियोगिता के पुल बी के अहम मुकाबले में यूथ स्टार की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर रही एसआरजे को 16 . 4 ओवर में महज 97 रन पर ऑल आउट कर दिया । इसमें छोटू ने 19 रन और किशन एवं रौशन ने 15 – 15 रनों का योगदान दिया। यूथ स्टार के राकेश ने तीन जबकि अल्तमस, बिट्टू और पंकज ने दो-दो विकेट झटके । प्रकाश को एक सफलता हाथ लगी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूथ स्टार ने अल्तमस के 27 गेंदों में बनाये गये आक्रामक 62 की नाबाद पाली की बदौलत 6.3 ओवर में ही विजयी लक्ष्य बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। राजन ने नाबाद 16 रन बनाए। मैच के अंपायर मुकेश कुमार और हर्षवर्धन रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago