पटना 24 दिसंबर: बीसीसीआई द्वारा आगामी वर्ष 13 जनवरी 2022 से आयोजित होने वाली रणजी ट्रॉफी मैच में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम चयन को लेकर ओपन सिलेक्शन ट्रायल बीसीए द्वारा संपन्न कर ली गई है।

इस ट्रायल के प्रभारी बीसीए के जीएम लॉजिस्टिक धर्मवीर पटवर्धन ने बताया कि 22-दिसंबर को वैशाली, सारण, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगुसराय, समस्तीपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, सीवान, खगड़िया, पूर्वी-चंपारण और लखीसराय के खिलाड़ीयों ने ट्रायल में भाग लिया था।

जबकि आज 23-दिसंबर को अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर, रोहतास, जमुई, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर और शिवहर जिले से संबंधित खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लिए थें।

वहीं आज ट्रायल के अंतिम दिन 24-दिसंबर को पुर्णिया, औरंगाबाद, भोजपुर, पटना, बांका, कैमूर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिले से संबंधित लगभग 79 खिलाड़ियों ने ट्रायल ने भाग लिया।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल में जानकारी देते हुए यह बताया कि बिहार टीम रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में शामिल है। जिसके साथ चंडीगढ़ मेघालय नागालैंड मणिपुर मिजोरम सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश राज्य की टीमें आपस में चेन्नई के खेल मैदान में भिड़ेगी।

बिहार की टीम बीसीसीआई द्वारा कोविड-19 के वेरिएंट्स ओमी- क्रोन को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए।
बिहार अपना पहला मुकाबला 13 जनवरी 2022 को मणिपुर के साथ चेन्नई में खेलने उतरेगी।

बिहार का दूसरा मुकाबला 20 जनवरी 2022 को मेघालय के साथ, तीसरा मुकाबला 27 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश के साथ, चौथा मुकाबला 3 फरवरी को सिक्किम के साथ खेलेगी।
जबकि 10 फरवरी 2022 को चंडीगढ़ के साथ बिहार प्लेट ग्रुप में अपना आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago