भोजपुर जिला सीनियर लीग में आरा क्रिकेट एकेडमी बी ने भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को 12 रनों से हराया

पटना 24 दिसंबर:  रुबन कप भोजपुर जिला सिनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आरा क्रिकेट एकेडमी बी ने भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को 12 रनों से पराजित किया

रुबन कप भोजपुर जिला सिनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच आज सुबह भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन बनाम आरा क्रिकेट एकेडमी बी के बीच सुबह 10 00 बजें से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया

इस मैच के उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के आजिवन सदस्य प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।आज सुबह आरा क्रिकेट क्लब बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस विकेट खोकर 131 रन बनाया।आरा क्रिकेट एकेडमी बी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए एस प्रभात ने 31 रन,अक्षदेव ने 26 रन, अमर ने 13 रन,मो हैदर ने 19 रनों का योगदान दिया। भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य प्रकाश ने 7 विकेट,ओम प्रकाश ने 2 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की पुरी टीम 119 रनों पर सिमट गई। भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नन्द किशोर ने 9 रन, ओमप्रकाश ने 43 रन, विशाल ने 40 रन,धिरेन्द्र ने 30 रनों का योगदान दिया।आरा क्रिकेट एकेडमी बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्युस ने 3 विकेट,एस प्रभात ने 3 विकेट प्राप्त किया।

इस मैच को आरा क्रिकेट एकेडमी बी ने यह मैच 12 रनों से भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को पराजित किया आज मैच के अम्पायर कुणाल और राकेश थे कल का मैच स्टूडेंट्स इलेवन क्रिकेट क्लब बनाम बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच सुबह 9 00 बजे से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago