रोहन मुखर्जी मेमोरियल महिला क्रिकेट की तैयारियां अंतिम चरण में

पटना 24 दिसंबर:  राजधानी के क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर आगामी 28 से 31 दिसंबर तक होने वाली चार दिवसीय रोहन मुखर्जी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में है। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष सह भारतीय युवा टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कई उपसमितियां बनाई गई है। सभी उपसमितियां अपने-अपने मोर्चे पर काम कर रही है। पिच को तैयार करने का काम चल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में सात से ज्यादा स्टेट प्लेयर नहीं रहेंगी।

नॉकआउट पर होने वाली इस प्रतियोगिता के मैच गुलाबी गेंद से खेले जायेंगे। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट समेत विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी समेत व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। आयोजन समिति अन्य पुरस्कार देने पर विचार कर रही है जिससे खिलाड़ियों को ज्यादा फायदा हो।

इच्छुक टीमें संतोष तिवारी से संबंधित मैदान पर या मोबाइल नंबर 9386962380 पर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही मुकेश कुमार से 8292832111 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago