जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुंची गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब

शिवहर 24 दिसंबर: जूनियर डिविजन के पुल बी के तिसरे मैच में संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । उनका यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ जब गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22 वें ओवर में मात्र 79 रनों पर ऑल आउट हो गई

लेकिन बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब का कोई भी बल्लेबाज गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों के सामने टीक कर नहीं खेल सका और पूरी टीम मात्र 55 रनों पर ऑल आउट हो गई । इस तरह से गुरु द्रोण ने यह मैच 24 रनों से जीतकर शनिवार को होने वाले जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2021-22 जूनियर डिविजन के फाइनल में प्रवेश किया ।

शिवहर जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार द्वारा गुरु द्रोण के प्रेम प्रकाश (5 ओवर 20 रन 4 विकेट) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । अंकित मिश्रा (5.4 ओवर 6 रन 2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।कल शनिवार को सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी और गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के बीच जूनियर डिविजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago