पटना : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बीसीए श्यामल सिंहा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा मैच कैमूर डी.सी.ए. और औरंगाबाद डी.सी.ए. के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेला गया।
जिसमे औरंगाबाद ने कैमूर को 8 विकेट से पराजित किया,सुबह कैमूर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर की टीम निर्धारित 40 ओवर में 35.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन का स्कोर बना पाई जिसमें अयान अली ने 78 गेंदों में 52 रन,कप्तान सुर्यांश तिवारी ने 46 गेंद में 37 रन,अजीत कुमार ने नाबाद 17 रन और अंकित ने 13 रन बनायें।
औरंगाबाद की ओर से बादल कुमार 18 रन पर,अविरल राज 23 पर,विशाल 33 पर और नंदन दास ने 36 रन देकर 2-2 विकेट, एवं सौरव कुमार ने 1 विकेट प्राप्त किये।
औरंगाबाद की टीम 165 रन का पीछा करते हुए 34ओवर में 2 विकेट खोकर 168 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया औरंगाबाद की ओर से दोनो ओपनरों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया और 124 रन की साझेदारी करते हुए जीत आसान कर दिया जिसमें विकास कुमार ने 112 गेंद में नाबाद 87 रन और अनमोल सिंह ने 68 गेंद में नाबाद 61 रन बनाये।
प्लेयर ऑफ़ दी मैच की ट्रॉफी विकास कुमार को उनके शानदार पारी के लिए रणजी खिलाड़ी विशाल दास ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग बेगूसराय के शाहिद अख्तर और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय ने किया और स्कोरिंग सौरव कुमार और विशाल कुमार ने किया। बुधवार को औरंगाबाद डीसीए का मुकाबला रोहतास डीसीए से होगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…