श्यामल सिन्हा अंडर -16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर ने खगड़िया को 49 रनों से हराया

पटना : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित श्यामल सिंह अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन का छठा मैच बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर खेला गया आज का मैच मुजफ्फरपुर और खगड़िया के बीच खेला गया।

मुजफ्फरपुर के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बलेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खो कर 252 रन बनाए और 253 रनों का लक्छ दिया मुजफ्फरपुर की ओर से कृष्ण मुरारी 81 रन और उज्ज्वल कश्यप 57 रन बनाए खगड़िया की ओर से अमन कुमार5 और मो अबशार ने 2 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम40ओवर में 9 विकेट पर 202 रन बनाई खगड़िया की ओर से विनायक 54 रन उत्कर्ष आनंदने 39 रन बनाए मुजफ्फरपुर की ओर से प्रेम तिवारी ने कुशदेव प्रसाद सिंह 3 और बबलू ने 2 विकेट प्राप्त किये और इस तरह से मुजफ्फरपुर ने यह मैच 49 रनो से जीत लिया।

मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार कृष्ण मुरारी को दिया गया. अंपायर के रूप में अमित रंजन और तैयब हुसैन थे और स्कोरर के रूप में राम कुमार और विश्वजीत मौजूद थे। इस मौके पर प्रतीक भानु ,विश्वजीत कुमार, निराला कुमार ,मो इमरान आलम, मो जमशेद रामकुमार सहित कई लोग मौजूद थे कल का मैच मुजफ्फरपुर और सहरसा के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago