फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब,सहरसा के खिलाड़ी आयुष आनंद BCA U-23 कैंप के लिए चयनित

सहरसा : बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए जाने वाले कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित फिटनेस एंड स्किल कैम्प के लिए बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किए गए घरेलु टूर्नामेंट में निरंतर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयनित 68 खिलाड़ियों की सूची में फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी आयुष आनंद को भी चयनित किया गया है।

आयुष आनंद के चयन से फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब एवं जिले के खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। आयुष के चयन के कारण खिलाड़ियों में उत्साहवर्धन होने से जिले के खिलाड़ी लगन से मेहनत के साथ नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित होंगे जिससे वे भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के द्वारा जिले एवं राज्य की टीमों में चयनित होकर अपने भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार,उपाध्यक्ष आशीष कुमार कात्यायन,सचिव बिश्वजीत बनर्जी,संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद,कोषाध्यक्ष असफहान खान,डॉ विमल भारती, गुलनियाज रब्बानी,नसीम आलम,बिश्वनाथ कुमार,ब्रह्मदेव कामत,मसूद आलम,बादल कुमार,नित्यानंद ठाकुर,प्रभात कुमार सिंह,शशि यादव,अमित कुमार सिंह,शैलेश झा,सुनील कुमार गुप्ता,डॉ एच एस ठाकुर,निखिल कुमार सिंह,मुकेश कुमार झा इत्यादि ने आयुष को बधाई देते हुए बी सी सी आई द्वारा आयोजित होने वाले कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी के लिए स्टेट टीम में चयनित होने की शुभकामना दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago