ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय, देखें

  • आगामी 3 अक्टूबर को ए जी एम की होगी बैठक।

मोतिहारी। ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक रविवार देर शाम को अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर हुई। बैठक में जिला क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आगामी गतिविधियों और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से संबंधित कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 3 अक्टूबर 2026 को ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ए जी एम की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में एसोसिएशन की आगामी कार्ययोजना, क्रिकेट गतिविधियों और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

आज के बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की होने वाली आगामी एजीएम में ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एक प्रतिनिधि सचिव रवि राज को भेजने पर भी सहमति बनी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन की जिले में गठित सभी उप समितियों को भी जिला की ए जी एम की बैठक में शामिल किया जाएगा।

बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने जिले में क्रिकेट गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने और संगठनात्मक स्तर पर बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय कुमार,सचिव रवि राज कन्हैया कुमार, सोनल कुमार, मधुरेन्द्र सिंह, रवि कुमार, ब्युटी कुमारी इत्यादि प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago