सिवान जिला क्रिकेट लीग में बबलू क्रिक्रेट एकेडमी व स्पोर्ट्स क्लब विजयी

सिवान : सिवान क्रिक्रेट लीग के तीसरे मैच में हैदर अली के 71 रन के पारी से स्पोर्ट्स क्लब जीता और चौथे मैच में बबलू क्रिक्रेट एकेडमी विक्रम के पंजा से जीता। सिवान जिला क्रिकेट लीग का तीसरा मैच स्पोर्ट्स क्लब बनाम स्पार्टन क्रिकेट क्लब के बीच स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में खेला गया।

स्पोर्ट्स क्लब टॉस जीतकर निर्धारित 30 ओवर में 159/7 विकेट के नुकसान पर बनाई। स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से हैदर अली ने सर्वाधिक 71 रन और मनीष यादव ने 32 रन का योगदान दिया । स्पार्टन क्रिकेट क्लब के तरफ से आलोक ने 3 विकेट लिया । जवाब में स्पार्टन क्रिकेट क्लब 24ओवर में 91 रन ही बना सकी स्पार्टन के तरफ से चंदन कुमार ने 25 रन बनाए,स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से अशरफ खान ने 3 विकेट लिए। निर्णायक की भूमिका में दानिश आलम तथा अखलाक माही थे।

वही 4th मैच मैरवा ग्राउंड में खेले जा रहे बबलू क्रिकेट एकेडमी निर्धारित 30ओवर में 211रन बनाए। बबलू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अतुल दुबे ने 54 रन बनाए ।फराहन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रितिक और विवेक ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में फरहान क्रिकेट एकेडमी ने129रन ही बना सकी । बबलू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से विक्रम ने 5 विकेट लिया । निर्णायक की भूमिका में सोनू कुमार और उपेंद्र कुमार थे।सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि कल का मैच स्पोर्ट्स क्लब वर्सेस बबलू क्रिकेट एकेडमी और फरहान क्रिकेट एकेडमी बनाम स्पार्टन क्रिकेट क्लब के बीच होगा। अजय कुमार तिवारी,सोहेल अहमद,नंदन सिंह, नदीम असरार, मनीष गिरी, सोनू गुप्ता,मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago