बेगूसराय: जिला के गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय प्रीमियर लीग के दूसरे लीग मैच में बरौनी सुपर किंग्स और बेगूसराय किंग के बीच खेला गया बरौनी सुपर किंग्स के कप्तान मो दानिश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 19 वे ओवर में 146 रन पर 8 विकेट खोकर बनाई बरौनी सुपर किंग्स की ओर से प्रतीक भानु ने 45 रन बनाए मो आलम ने 36 रन बनाए और वही बेगूसराय किंग्स की ओर से कुमुद रंजन 2 विकेट प्राप्त किए और सूजन गुप्ता 2 विकेट प्राप्त किए।
जवाब में उतरी बेगूसराय किंग की टीम 19 ओवर में 65 रन पर पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय किंग की ओर से सर्वाधिक रन आशीष ब्राह्मण ने 21रन बनाए और सूरज गुप्ता 16 रन बनाए वही बरौनी सुपर किंग्स की ओर से रंजीत यादव 2 विकेट अतुल प्रकाश 2 विकेट प्राप्त किए उसके उपरांत बरौनी सुपर किंग्स ने बेगूसराय किंग को 81 रनों से पराजित किया आज के मैच का उद्घाटन बेगूसराय के पूर्व महापौर संजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर आगत अतिथियों का स्वागत क्रिकेट खिलाड़ी दिलजीत कुमार और रंजीत पासवान ने किया। बरौनी सुपर किंग के प्रतीक भानु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन मृत्युंजय कुमार वीरेश राजीव रंजन कक्कू विवेक कुमार प्रेम रंजन पाठक शोभित पासवान रंजीत पासवान दिलजीत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…