मुजफ्फरपुर : आज स्थानीय एल एस कॉलेज के खेल मैदान में खेले गए मैच में चैंपियंस ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गए जिसमें अंकित ने 25 निखिल ने 19 एवं रोहित जायसवाल ने 11 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।
गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी येलो के तरफ से शुभम ने तीन दिवाकर ने दो ,आकाश ने एक आशुतोष पांडे ने एक एवं मनीष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी ने 19 ओवर में ही 4 विकेट खोकर जीत के लिए 88 रन बना लिए जिसमें दिवाकर झा ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली वहीं आशुतोष पांडे ने 22 रन बनाए।गेंदबाजी में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रोहित ने 2 आदित्य ने 1 एवं विक्की ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी येलो के दिवाकर झा को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सन्नी वर्मा एवम रवि कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आदित्य गौरव मौजूद थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…